ताजा खबरेंबिहार

डूबे भाई-बहन का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम!

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर प्रखंड दियारे के अकिलपुर थाने के पुरानी पानापुर पश्चिमी टोला निवासी हरेंद्र राय के पुत्र और पुत्री गंगा नदी में शौच करने गये थे। इसी दौरान गंगा नदी में पैर फिसलने से भाई-बहन डूब गए। मंगलवार को सुबह में शव बरामद कर लिया गया। पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में पंचायत के सरपंच सत्येंद्र राय ने बताया कि हरेंद्र राय के 6 वर्षीय पुत्र साहिल उर्फ कमांडो औ 8 वर्षीय पुत्री कामिनी कुमारी सोमवार को शाम में गंगा नदी किनारे शौच करने गये थे। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण गंगा नदी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने गंगा नदी में स्थानीय गोताखोर के सहयोग से खोजबीन करना शुरू किया गया है.

घटना के बाद गांव में मातम पसरा गया है। ग्रामीणों ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है। दानापुर अचंलाधिकारी विद्यानंद राय ने बताया कि एसडीआरएफ के टीम ने डूबे हुए भाई-बहन का शव बरामद कर लिया है। आपदा प्रबंधन के तहत सरकारी अनुदान मृतक के परिजनों को दिया जाएगा। अकिलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले के अनुसंधान की जा रही है।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: