पटना(न्यूज़ क्राइम 24): कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना गाइडलाइन में कोई छूट नहीं। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया. सभी जिलों के डीएम, एसपी और सिविल सर्जन के साथ वर्चुअली रूप से संवाद कर वहां की स्थिति का आकलन किया गया. साथ ही कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया. केसज, टेस्टिंग, रिकवरी पर ध्यान देने का निर्देश दिया। इस निर्देश के साथ ही अगले आदेश तक पुराना गाइडलाइन ही लागू रहेगा।
बतादें की बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6413 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में अब एक्टिव के की संख्या बढ़कर 28,659 हो गयी है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री भी कोरोना के चपेट में आगये है इसके साथ ही हर दिन आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। और बात कर ली जाए राजधानी की तो सबसे ज्यादा केस पटना में देखने को मिल रहा है, ताजा अपडेट के मुताबिक आज पटना में 2014 नए मरीज मिले हैं।
