उत्तरप्रदेश

चुनाव के दौरान 17 वर्षो बाद याद आए भृगु मुनि : बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर

बलिया, संजय कुमार तिवारी। खबर यूपी के बलिया से है जहाँ बलिया से एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में बलिया लोकसभा के भाजपा से उम्मीदवार नीरज शेखर का मंच से भृगु बाबा का नारा लगाते वीडियो वायरल हो रहा है वही जयकारा लगाने के बाद भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने कहा की 17 सालों में मैंने पहली बार भृगु बाबा का नारा लगाया हूं।

Advertisements
Ad 1

सच में बलिया के लोग मुझे अपना आशीर्वाद और स्नेह प्यार दे रहे है। मुझे पिता जी का नाम मिला है जरूर लेकिन आप लोगों ने मुझे बनाया है।लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि बलिया का हर बच्चा भृगु बाबा का नारा लगाते है लेकिन एक बार सांसद और दो बार से राज्यसभा सांसद रहे बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर को भृगु बाबा 17 वर्षो से याद नहीं आए और लोकसभा का चुनाव आया तो बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर को भृगु बाबा की याद आने लगी।वायरल वीडियो को लेकर चर्चा का बाजार गर्म होने लगा है।

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: