बिहार

जलपारी मछली उत्पादक समूह के 35 जीविका दीदियों का मछली पालन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिला पदाधिकारी, अररिया के निर्देशानुसार रानीगंज के खरहट पंचायत के नारायणपुर में आर-सेटी अररिया एवं जीविका के सहयोग से जलपारी मछली उत्पादक समूह के 35 जीविका दीदियों का मछली पालन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। इसका विधिवत उदघाटन जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर, जिला पशुधन प्रबंधक डॉ0 दीपक,प्रशिक्षण अधिकारी रंजन कुमार, प्रोक्योरमेंट प्रबंधक धरमवीर कुमार , आरसेटी फेकल्टी तौकीर आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके अंतर्गत दीदियों को 10 दिनों तक मछली पालन से संबंधित जानकारी दी जाएगी.

Advertisements
Ad 1

जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से जलपरी मछली उत्पादक समूह की दीदीयां आत्मनिर्भर बनेंगी एवं स्वरोजगार से जुड़कर अतरिक्त आय का सृजन करेंगी। जिला पशुधन प्रबंधक डॉ दीपक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से जुड़ी दीदी मछली पालन की तकनीकी जानकारी हासिल कर बेहतर तरीके से मत्स्य पालन कर सकेंगी। प्रशिक्षण के उपरांत सभी दीदियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: