बिहार

अश्विनी चौबे ने कहा- केंद्र सरकार बिहार की पूरी मदद कर रही है

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आज देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. शुक्रवार को राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान एवं पटना एम्स का शनिवार को निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कोविड-19 मौजूदा उपचार, भविष्य की तैयारियों व टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति एवं आरटी पीसीआर जांच सुविधाओं की समीक्षा करेंगे.

अपने बिहार दौरे के दौरान वे कोविड-19 के मौजूदा स्थिति केंद्र से मिल रही मदद एवं अन्य आवश्यकताओं को लेकर भी समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वे ऑक्सीजन, केंद्र से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रेमडेसिवीर, टोसिलिजुमैब इंजेक्शन, वेंटिलेटर आदि की मिल रही मदद आदि की भी जानकारी प्राप्त करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा नए आरटीपीसीआर मशीन आदि एवं केंद्रीय अस्पतालों में सुविधाओं आदि की भी समीक्षा करेंगे.

Advertisements
Ad 1

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार सभी स्तरों पर कोरोना से लड़ाई में राज्य की मदद कर रहा है। चाहे वह ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने, रेमडेसीविर एवं अन्य दवाइयों के अधिक आपूर्ति की बात हो। इसके अतिरिक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, टोसिलिजुमैब इंजेक्शन, वेंटिलेटर, नए आरटीपीसीआर मशीन आदि भी बिहार को केंद्र सरकार ने जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया है। आगे भी जो आवश्यकता होगी, केंद्र सरकार बिहार सरकार की हर संभव मदद करेगी।

Related posts

ढीबड़ा गांव में महिला के घर घुसकर मारपीट, छेड़खानी का आरोप; सीसीटीवी फुटेज सामने, कार्रवाई की मांग

न्यायालय आदेश की अनदेखी का आरोप, शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट विवाद में ब्रोकर दंपती समेत तीन जांच के घेरे में…

पीडीएस में गड़बड़ी पर डीएम का सख्त एक्शन, 07 डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द

error: