बिहार

राज्यस्तरीय विशेष टीकाकरण अभियान में अव्वल रहा अररिया

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में शनिवार को संचालित विशेष टीकाकरण अभियान बेहद सफल रहा। टीकाकरण मामले को लेकर राज्यस्तरीय रैकिंग में अररिया को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। अभियान के क्रम में जिले में 51, 188 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान में संलग्न विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मियों के उत्साहवर्द्धन के लिहाज से इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी की अगुआई में विस्तृत रणनीति तैयार की गयी थी। उपविकास आयुक्त मनोज कुमार लगातार अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे। निर्धारित रणनीति के मुताबिक संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मी अभियान की सफलता के प्रयास में पूरे दिन जुटे रहे। वहीं अधिकारियों का विशेष दल लोगों को समझा कर टीकाकरण के प्रयास में संलग्न रहा। इस दौरान इंकार करने वाले लोगों को समझा कर टीकाकरण के लिये राजी करने के लिये विशेष तौर पर गठित रिफ्यूजल रिस्पांस टीम ने क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लिहाजा अभियान के क्रम में 51 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण संभव हो पाया।

रिफ्यूजल रिस्पांस टीम ने निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी :

अभियान की सफलता में जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित रिफ्यूजल रिस्पांस टीम ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। इंकार करने वालों को समझा कर टीकाकरण के लिये राजी करने के लिये प्रखंडवार 03 से 04 रिफ्यूजल रिस्पांस टीम का गठन किया गया था। इसमें चिकित्सा पदाधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, एलएस सहित सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रखंड स्तर पर सभी बीडीओ अभियान की अगुआई कर रहे थे। सिविल सर्जन, बीवीडीसीओ, एसीएमओ व डीआईओ सहित अन्य अधिकारी चिह्नित हार्ड रिफ्यूजल एरिया में लोगों को समझा कर टीकाकरण के लिये राजी करने के प्रयास में जुटे थे।

Advertisements
Ad 1

अभियान में संल्गन सभी अधिकारी व कर्मियों का प्रयास सराहनीय :

सिविल सर्जन अररिया डॉ एमपी गुप्ता ने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी से प्राप्त मार्गदर्शन व उपविकास आयुक्त मनोज कुमार की अगुआई में अभियान को लेकर तैयार की गयी रणनीति का नतीजा है कि राज्यस्तरीय विशेष टीकाकरण अभियान में अररिया पहले स्थान पर है। उन्होंने इस सफलता के लिये अभियान में संलग्न सभी आशा, एएनएम आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मियों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि जिले में टीकाकरण की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। जहां थोड़े प्रयास से ही शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने आगे भी इसी एकजुटता के साथ निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति का भरोसा जताया।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: