बिहार

एपवा ने निकाला प्रतिवाद मार्च

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के फुलवारी शरीफ में दो महादलित लडकियो के साथ हुआ वहशियाना घटना दुष्कर्म हत्या की वारदात के विरोध में एपवा ने शहर में प्रतिबाद मार्च निकाला.एपवा नेताओं ने कहा कि आज प्रतिवाद दिवस के रूप में हम लोग प्रतिवाद मार्च निकालकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग किए हैं. प्रतिवाद मार्च ईसापूर से लेकर शहर के प्रमुख स्थानों से होता हुआ शहीद भगत चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ.

Advertisements
Ad 1

प्रतिवाद मार्च में शामिल नसरीन बानो जितनी देवी राजनीति देवी शरीफा मांझी गुरुदेव दास साधु शरण प्रसाद ललिन पासवान भोला चौधरी समेत अन्य लोग फुलवारी कांड के बलात्कारियों-अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करो,सामूहिक बलात्कार-हत्या की शिकार बच्चियों को न्याय दो, घायल बच्ची के समुचित इलाज का प्रबंध करो, परिजनों को उचित मुआवजा दो, दलित महिलाओं- बच्चियों पर बढ़ती हिंसा पर रोक लगाओ, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करो आदि नारेबाजी कर रहे थे.

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: