उत्तरप्रदेश

गेहूं खरीद न होने से नाराज किसान बैठे धरने पर, किया प्रदर्शन

IMG 20210623 WA0116

बलिया(संजय कुमार तिवारी): विपणन कार्यालय के गेहूं क्रय केंद्र पर बुधवार को गेहूं क्रय की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान किसानों ने शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की खबर पर एसओ गड़वार सहित एसओ सुखपुरा पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन किसान नही माने । सूचना पर धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राजेश यादव एवं गुलाब चन्द्रा को किसान नेता अखिलेश सिंह ने किसानों की मांग संबंधी ज्ञापन दिया । इस मौके पर एसडीएम राजेश यादव ने किसानों को आश्वस्त किया किया कि आपकी मांग शासन तक पहुंचाया जायेगा उन्होंने किसानों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन किसान धरना खत्म करने के मूड में नही दिखे । धरने पर बैठे किसानों से सूबे के मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फोन पर वार्ता किया गया और भरोसा दिया गया कि मांग पर शासन से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जायेगा । इसके बावजूद देर शाम तक किसानों का धरना खत्म नही हुआ ।किसान जिद पर अड़े रहे कि जब तक हमारी क्रय केन्द्र पर लदी ट्रैक्टर ट्राली का क्रय नही हो जाता हम लोग धरना स्थल पर बैठे रहेगे। इस मौके पर सूर्यनाथ सिंह, विजय प्रकाश, छोटेलाल यादव, जयप्रकाश पाण्डेय, कृष्णानन्द तिवारी, देवेन्द्र यादव, सुरेश सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Related posts

घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!