तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, दरबार साहिब में टेका मत्था

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में शुक्रवार की संध्या बॉलीवुड अभिनेत्री यामिनी गौतम पहुंचीं। उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी का श्रवण किया। तख्त साहिब पहुंचने पर प्रबंधक समिति की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।तख्त साहिब पहुंचने के बाद अभिनेत्री यामिनी गौतम ने सबसे पहले दरबार साहिब में हाजिरी लगाई। गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाने के बाद उन्होंने कुछ समय गुरबाणी का श्रवण करते हुए तख्त साहिब के आध्यात्मिक वातावरण में बिताया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष सरदार गुरुविन्दर सिंह ने उनका अभिनंदन किया और उन्हें तख्त साहिब के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। अभिनेत्री को बताया गया कि पटना साहिब की धरती दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली है और सिख इतिहास में इसका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्हें गुरु महाराज के बाल्यकाल&comma; पटना साहिब से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और यहां की धार्मिक विरासत की जानकारी दी गई। यामिनी गौतम ने इस गौरवशाली इतिहास को श्रद्धा और रुचि के साथ जाना।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद उन्होंने पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक शीश नवाया।इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ने अभिनेत्री यामिनी गौतम को गुरु महाराज के आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया। दर्शन के उपरांत गुरुद्वारा परिसर स्थित वीआईपी लाउंज में अभिनेत्री का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया। यहां तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही&comma; उपाध्यक्ष सरदार गुरुविन्दर सिंह&comma; महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।प्रबंधक समिति की ओर से अभिनेत्री यामिनी गौतम को स्मृति चिह्न एवं धार्मिक पुस्तक भी भेंट की गई। पदाधिकारियों ने गुरु महाराज की पावन जन्मस्थली पर उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त साहिब के दर्शन के बाद अभिनेत्री यामिनी गौतम ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने गुरु महाराज की जन्मस्थली पर पहुंचकर मत्था टेकने और यहां के आध्यात्मिक वातावरण को अनुभव करने को अपने लिए श्रद्धा और आत्मिक शांति से भरा विशेष अवसर बताया। अभिनेत्री के पूरे दौरे के दौरान तख्त साहिब के पदाधिकारियों और सेवकों ने सिख परंपराओं के अनुसार उनका सम्मान किया। वहीं यामिनी गौतम ने भी तख्त साहिब के गौरवशाली इतिहास&comma; धार्मिक विरासत और परंपराओं को करीब से जाना तथा गुरु महाराज की पावन जन्मस्थली के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित