बिहार

कौमुदी महोत्सव पटना साहिब का सांस्कृतिक विरासत

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24)  कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार और पाटलिपुत्र परिषद के सहभागिता से कौमुदी महोत्सव 2026 कार्यक्रम राधे कृष्ण जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर मंत्रोच्चार दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के सफलता पूर्वक सम्पन्नता के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कशिश बख्शी अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ जुटी हुई थी।मंचासीन कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा , युवा सामाजिक नेता नितिन कुमार रिंकू पाटलिपुत्र परिषद अध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, सचिव संजीव यादव का स्वागत राधे कृष्ण की स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर किया गया।मंचासीन नेताओं ने उपस्थित दर्शकों को संबोधित किया।

कौमुदी महोत्सव कार्यक्रम बरसों से रंगकर्मी और वरिष्ठ पत्रकार स्व. विश्वनाथ शुक्ल चंचल के नेतृत्व में पटना सिटी में आयोजित होते आ रहे थे। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपने कला का प्रदर्शन करते थे। 2018 से ये कार्यक्रम पटना साहिब विधायक सह पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के प्रयास से बिहार सरकार कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जाने लगा।

Related posts

अटल कैंटीन केवल भोजन की व्यवस्था बल्कि जरूरतमंदों के सेवा : हिनू महाजन

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव जय बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

छाया सिंह की भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम, शादी के बाद ब्रेक लेकर फिर से हुई सक्रिय