पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार फुटबॉल एसोसिएशन (BFA) का चुनाव एवं उसके पश्चात वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई।
चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी श्री बैजू नाथ कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा AIFF द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री हरेंद्र स्वैन के सहयोग से निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई गई।
चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के संचालन एवं विकास की जिम्मेदारी निम्नलिखित निर्वाचित, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को सौंपी गई।नव निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष श्री जय बहादुर सिंह एनआईएस कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी,उपाध्यक्ष श्री अश्विनी खत्री उपाध्यक्ष श्री विकास कुमार गोल्डी महिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रीति कोषाध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री शंकर कुमार सिंह
श्री दिवाकर कुमार राष्ट्रीय रेफरी श्री राजीव कुमार रंजन श्री सुनील कुमार प्रसाद,सुश्री पूजा जायसवाल,श्री चंदन कुमार सिंह,श्री संजय कुमार दयाल SOM, पूर्व भारतीय खिलाड़ी
सुश्री मधु कुमारी SOM महिला, पूर्व भारतीय खिलाड़ी
श्री संजीव कुमार (SPA, प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खिलाड़ी)
सुश्री नेहा (SPA महिला, प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खिलाड़ी)
महासचिव, सचिव एवं संयुक्त सचिवों की नियुक्ति,नवगठित आम सभा के गठन के पश्चात वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के सुचारु संचालन तथा बिहार में फुटबॉल के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
महासचिव श्री श्याम बाबू सिंह,सचिव श्री संतोष कुमार सिंह
संयुक्त सचिव:
श्री मनोज कुमार, श्री भवेश कुमार सिंह बैठक में बिहार में फुटबॉल प्रशासन को सुदृढ़ करने, जिला फुटबॉल संघों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने तथा युवा एवं उभरते खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के प्रति एसोसिएशन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।नवनिर्वाचित नेतृत्व ने राज्य में फुटबॉल प्रतिभाओं की पहचान एवं उन्हें निखारने,संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विस्तार तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बिहार की भागीदारी एवं प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
बिहार फुटबॉल एसोसिएशन को विश्वास है कि नवगठित नेतृत्व के मार्गदर्शन में राज्य में फुटबॉल के विकास को नई गति मिलेगी। एसोसिएशन पारस्परिक सहयोग, पारदर्शिता, प्रभावी प्रशासन तथा राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में फुटबॉल के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ेगा।
