दिल्ली, (न्यूज़ क्राइम 24) झिलमिल स्थित अटल कैंटीन में समाजसेवी हिनू महाजन ने पहुँचकर स्वयं भोजन किए उन्होंने भोजन की व्यवस्था और स्वादिष्ट भोजन की तारीफ भी की उन्होंने बताया कि आज के समय में समाज में गरीब को अगर ₹5 में मिल रहा जिससे गरीब वर्ग के लोगों को बहुत ही राहत मिलेगा जो कि ₹5 में मिल रहा वोही हिनू महाजन ने चावल रोटी, सब्ज़ी, दाल और अचार से युक्त भरपूर भोजन प्राप्त हुआ, जो स्वादिष्ट, पौष्टिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा लगा। आज समाज में ऐसा सेवा की जरूरत है
जिससे समाज के लोगों को बहुत राहत मिलेगी इस तरह की सेवा के लिए इस कार्य के लिए हिनू महाजन ने कैंटीन की इंचार्ज प्रियांका जी एवं उनकी पूरी टीमको धन्यवाद दिया जो सातों दिन निरंतर जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी का हार्दिक बधाई जिनके नेतृत्व में अटल कैंटीन जैसी जनकल्याणकारी पहल के माध्यम से जरूरतमंदों को मात्र ₹5 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।अटल कैंटीन केवल भोजन की व्यवस्था नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के सम्मान,सेवा और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
