बिहार

श्रीकृष्ण सिंह जी की 139वीं जयंती समारोह का शुभारंभ किए : मल्लिकार्जुन खरगे

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बापू सभागार में बिहार प्रदेश कांग्रेस एवं श्रीकृष्ण विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जी की 139वीं जयंती समारोह का शुभारंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राज्यसभा सांसद डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह एवं सांसद श्री मनोज कुमार राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी नेताओं ने श्रीबाबू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण एवं नमन किया।इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस वाले आज भी दलितों को मनुष्य नहीं मानते। आज़ादी के 80 साल बाद भी देश में छुआछूत है। जब आप देश की बड़ी आबादी को ही अपना नहीं मानेंगे, तो देश में एकता कैसे आएगी!

खड़गे जी ने श्रीबाबू के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि तमाम विरोधों के बावजूद उन्होंने दलितों को देवघर मंदिर में प्रवेश दिलाया। जमींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार, औद्योगिक विकास, शिक्षण संस्थानों की स्थापना और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से उन्होंने बिहार के विकास की मजबूत नींव रखी। श्रीबाबू ने जाति की नहीं, बल्कि समाज की राजनीति की और सांप्रदायिकता को बिहार के विकास के लिए खतरनाक बताया।खरगे जी ने भाजपा से सवाल किया कि सौ दिनों में वापस आने वाला काला धन कहां है? किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा कहां गया? हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा कितना पूरा हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और ज्ञानेश कुमार वोट चोरी कर रहे हैं तथा राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवाल अब खुलकर सामने आ रहे हैं।

उन्होंने चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों का भी उल्लेख किया और कहा कि राज्यों में वोट चोरी के जरिए सरकारें बनाई जा रही हैं।श्री खरगे ने मंदिरों में चढ़ावे की चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि वे प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करेंगे कि चढ़ावा चुराने वालों को सद्बुद्धि दें और वोट चोरी करने वालों को भी दंडित करें। उन्होंने कहा कि जब सरकार से कामकाज पर सवाल पूछे जाते हैं, तो राहुल गांधी का नाम लेकर शोर मचाया जाने लगता है।अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा सच की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता,जनता के हक को यूं मिटाया नहीं जा सकता,जब जाग जाएगा मुल्क अपने अधिकारों के लिए, तब किसी तूफान से उसको डराया नहीं जा सकता।बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम ने कहा कि केवल जयंती मनाने से महापुरुषों के आदर्श नहीं आते, बल्कि उनके बताए रास्ते पर चलना होता है। श्रीबाबू ने जिस समतामूलक समाज की कल्पना की थी, उसका निर्माण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह ने अपने कार्यकाल में बिहार के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए और यह साबित किया कि सरकार की इच्छाशक्ति हो तो विकास की रफ्तार को पंख लग सकते हैं। कार्यक्रम को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामजतन सिन्हा जी ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर पूर्व सीएलपी डॉ. शकील अहमद खान पूर्व सीएलपी अजित शर्मा पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणव झा मीडिया विभाग के चेयरमैन अजय कुमार पासवान, प्रदेश मीडिया संयोजक असित नाथ तिवारी विधायक मनोज विश्वास , विधायक सुरेंद्र कुशवाहा,पूर्व विधायक वीणा शाही पूर्व विधायक आनंद शंकर पूर्व विधायक नीतू कुमारी पूर्व विधायक संजीव कुमार टोनी धर्मवीर शुक्ल सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

अटल कैंटीन केवल भोजन की व्यवस्था बल्कि जरूरतमंदों के सेवा : हिनू महाजन

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव जय बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

कौमुदी महोत्सव पटना साहिब का सांस्कृतिक विरासत