बिहार

आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय पटना में धूमधाम से मना बल स्थापना दिवस

फुलवारीशरीफ, अजीत। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के क्षेत्रीय मुख्यालय, पटना के फुलवारी शरीफ में शनिवार को बल स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया. समारोह का नेतृत्व क्षेत्रीय मुख्यालय, पटना के उप महानिरीक्षक दिनेश कुमार ने किया. इस दौरान आईटीबीपी के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परंपराओं, अनुशासन और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति बल के अटूट समर्पण को याद किया गया।

समारोह में अधिकारियों और हिमवीरों को देश की सुरक्षा और सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया. जवानों को बल की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने और कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक दिनेश कुमार ने आईटीबीपी के सभी अधिकारियों और जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा और समर्पण के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान जवानों में देशभक्ति, अनुशासन और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराते हुए बल की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा दी गई. इस मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के कई अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Related posts

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना में डेजी क्लब का किया शुभारंभ

बसमतिया व फुलकाहा के विद्यार्थियों को बताए गए कानूनी अधिकार, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश

56वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों व जवानों ने ली ईमानदारी की शपथ