बिहार

1100 रुपये पेंशन पाकर बोली लाभुक, छोटे-छोटे सपने होंगे पूरे

अररिया, रंजीत ठाकुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के पेंशनधारियों को विशेष सौगात दी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया। राज्य के सभी 38 जिलों से प्रखंड,पंचायत तथा राजस्व ग्राम के स्तर पर लोग लाइव टेलीकास्ट से जुडे रहे। इस दौरान लाखों पेंशनधारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से एक करोड़ 11 लाख से अधिक पेंशनधारियों के बैंक खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मद में 400 के स्थान पर जून 2025 से 1100 रुपये की दर से बढी हुई राशि का हस्तांतरण किया। जिसकी प्रदेश के लोगों ने काफी सराहना की।

Advertisements
Ad 1

बढ़ी हुई पेंशन की राशि पाकर दीदियां काफी खुश नजर आईं। इस योजना का लाभ अररिया जिले की जीविका दीदियों और उनके परिजनों को भी मिला है। जिसे जीविका दीदियों ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर कुल 324 विद्यालयों में इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री के इस लाइव टेलीकास्ट को देखा। इसके अलावा लोगों ने मोबाइल के माध्यम से भी इस कार्यक्रम को देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ जिलों की जीविका दीदियों से संवाद भी किया। यह संवाद लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से हुआ। मुख्यमंत्री से बात कर जीविका दीदियां काफी खुश नजर आई। लाइव वेबकास्ट से जुड़े हुए लाखों पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के वृद्ध,दिव्यांग तथा विधवा लोगों के हित में सरकार शुरू से हीं बहुत संवेदनशील रही है। इनके हित के लिए सरकार हमेशा काम करती रही है। अब आज से सभी वर्गों के पेंशनधारियों के बैंक खाते में पेंशन की राशि सीधे ट्रांसफर होगी। इसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: