बिहार

घूरना थाना पुलिस की कार्रवाई : दो अलग-अलग मामलों के आरोपी गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत घूरना थाना पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग कांडों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।

पुलिस ने महेशपट्टी वार्ड संख्या-14 निवासी मिथलेश कुमार (22 वर्ष), पिता बबुआ लाल कामैत को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं बबुआन वार्ड संख्या-02 निवासी सफीक अंसारी (48 वर्ष), पिता छोटक अंसारी को न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: