बिहार

एसएसबी द्वारा योगा अभ्यास कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों व छात्रों ने लिया हिस्सा

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के बाह्य सीमा चौकी “ई” समवाय घूरना के तत्वावधान में मंगलवार को योगा अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीमा चौकी डूबरबन्ना के कार्यक्षेत्र में आने वाले महेशपट्टी गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक किया गया। इस दौरान आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एसएसबी के जवानों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में सहायक उप-निरीक्षक (सामान्य) रतिंद्र मेधी की मौजूदगी रही। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योग में भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Related posts

मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रवीण कुमार

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

error: