बिहार

नरपतगंज में चोरों का तांडव : 11 हजार वोल्ट की तार चोरी, किसान परेशान

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के भोड़हर गांव (वार्ड संख्या-11) में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए खेत पटवन के लिए लगे 11 हजार वोल्ट विद्युत तार को काटकर चोरी कर लिया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है। सोमवार सुबह जब किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए पहुंचे, तो देखा कि विद्युत पोल से तीनों फेज के तार गायब हैं। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर लगभग 32 पोल, यानी करीब 4.5 किलोमीटर लंबी तार काटकर ले गए हैं।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना किसानों ने तत्काल विद्युत विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता राजकुमार रौशन को दी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कनीय अभियंता ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ फुलकाहा थाना में लिखित आवेदन दिया। कनीय अभियंता ने बताया कि इस चोरी की घटना में करीब 2 लाख 19 हजार 249 रुपये मूल्य की विद्युत तार की क्षति हुई है। इस संबंध में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद किसानों में आक्रोश है और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की जा रही है, ताकि पटवन कार्य प्रभावित न हो।

Related posts

डिजिटल युग में जनगणना 2027 : बिहार में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भड़की बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- यह एक व्यक्ति की सोच नहीं, समाज की मर्यादा पर सीधा आघात

पटना में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता: भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

error: