बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो चोरी की बाइक बरामद, एक चोर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग चोरी की बाइक का अवैध कारोबार कर रहे हैं, जिसके आधार पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार (24 वर्ष), पिता अशोक पासवान, निवासी ग्राम मधुरा उत्तर वार्ड संख्या-02, थाना फुलकाहा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक—टीवीएस अपाचे (BR 38 R-3196) एवं सुपर स्प्लेंडर (BR 38 Q-7124)—बरामद की गई। इस संबंध में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सक्रिय है और सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी चोरी की बाइक को अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, पीटीसी विपिन कुमार एवं चौकीदार ललित पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: