क्राइमबिहार

एटीएम चोरी के प्रयास में शामिल आरोपी गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत नालापर स्थित एटीएम में चोरी करने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई हैं, जो नालापर का रहने वाला हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी एटीएम में चोरी करने का प्रयास कर रहा था, जिसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के माध्यम से की गई।

Advertisements
Ad 1

थानाप्रभारी राज किशोर कुमार के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित संलिप्तताओं की भी जांच कर रही है। पटना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

शेखपुरा डीएम की सख्ती भूमि विवाद समय पर निपटाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएम सम्राट चौधरी समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ पहुंचे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा

हजरत क़ासिम अ.स. की याद में निकला मेंहदी व अलम का मातमी जुलूस

error: