बिहार

कुश मीडिया 24 के संपादक अरुण कुमार कुशवाहा प्रतिनिधि निर्वाचित

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) कुशवाहा क्षत्रिय हितैषी पंचित बैठका समिति, गुलज़ारबाग के लिए प्रतिनिधि पद का चुनाव शुक्रवार को पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी कसवा कृष्णा बाग पंचायत बैठका में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया समिति की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।

इस चुनाव में तीन उम्मीदवार अरुण कुमार, शंभु मेहता एवं सिंकू कुमार ने प्रतिनिधि पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन दाखिल किया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित मतदान प्रक्रिया के दौरान पंचायत के कुल 47 स्वामी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की गई, जिसमें अरुण कुमार को कुल 24 मत प्राप्त हुए। बहुमत मिलने पर कुशवाहा क्षत्रिय हितैषी पंचित बैठका समिति की चुनाव समिति ने उन्हें प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित घोषित किया। चुनाव समिति के संयोजक राजा बाबू, पंचम मेहता, सुरेश मेहता तथा पश्चिमी कसवा कृष्णा बाग पंचायत बैठका के मुख्य सरदार शिव नारायण मेहता ने कुश मीडिया 24 के संपादक अरुण कुमार को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्वाचन के पश्चात पंचायत के सम्मानित ग्रामीणों एवं नवयुवकों ने अरुण कुमार को इस जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि कुशवाहा क्षत्रिय हितैषी पंचित बैठका समिति द्वारा कुल 38 गांवों में प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाता है। इन प्रतिनिधियों के माध्यम से आगे अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों का चुनाव चुनाव समिति की निगरानी में संपन्न होता है।

Related posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

error: