उत्तरप्रदेश

तुर्तीपार में एक महिला ने किया नामांकन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत तुर्तीपार में शुक्रवार को गुड़िया पत्नी चन्दन सैनी ने अपना नामांकन एआरओ अमित कुमार के समक्ष दाखिल किया। यहाँ प्रत्याशी विमली के निधन हो जाने से चुनाव निरस्त हो गया था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को नए सिरे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अब 1 मई को नामांकन पत्रों की जांच व नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित है। यहाँ प्रधान पद के कुल 16 प्रत्याशी थे, जिनमे विमली का बीते 25 अप्रैल को निधन हो गया था। नामांकन की जानकारी निर्वाचन अधिकारी सीबी पटेल ने दी है।

Related posts

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

error: