बिहार

11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत!

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत के वार्ड 01 स्थित प्राथमिक विद्यालय खतबे टोला के समीप बुधवार की दोपहर करीब 01 बजे 11 हजार वोल्ट की करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरने से पटवा छुरा रही महिला की करंट लगने से मौके पर हीं मौत हो गयी। मृतका 35 वर्षीय भोली देवी मनोज चौपाल की पत्नी बतायी जाती है। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग व पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। विभाग के द्वारा बिजली काटने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। इस संबंध में जेई अनुराग कुमार ने बताया कि तार टूटकर गिरने के कारण की जांच की जायेगी। इसके साथ हीं मृतका के परिवार को मुआवजे दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इस संबंध में एसआई राजनारायण यादव ने बताया कि पटवा छुराने के दौरान 11 हजार विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से एक महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव