बिहार

बारिश के बीच दरवाजे पर दौड़ रहे करंट की चपेट में आई ढाई साल की बच्ची और उसकी मां

पटना, अजित रामकृष्ण नगर थाना के जगनपुरा मंगलचौक एक मकान के मेन गेट में करंट आ जाने से मासूम बेटी और मां की मौत हो गई। दर्दनाक घटना से हर किसी की आंख नम हो गई थी। मां मासूम बेटी को गोद में कर दरवाजे के पास आई ही थी कि दरवाजे में दौड़ रहा करंट ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। दोनों की मौत हो गई। लोगों ने यह दृश्य देखा तब बचाने को दौड़े मगर तब तक मां बेटी ने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा रही थी कि वह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजें मगर लोग शव को पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे।

घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलचौक पर अरूण सिंह के मकान में निखिल कुमार अपनी पत्नी पूजा कुमारी 20 और ढाई साल की बच्ची श्रृष्टि के साथ किराया पर रहता है। निखिल कुमार ऑटो चालाने का काम करता है। गुरूवार को दोपहर के समय घर में उसकी पत्नी खुशबू और ढाई साल की बेटी श्रृष्टि थी। वर्षा होने पर मां अपनी बेटी को गोद में लेकर दरवाजे पर बारिश देखने पहुंची ही थी कि दरवाजे में रहे करंट ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। मौके पर ही मासूम बेटी और मां ने तड़पड़ कर दम तोड़ दिया।आस पास के लोगों न जब यह दृश्य देखा तब बचाने के लिए दौड़े मगर बचाने गये कुछ लोगों को भी करंट का झटका लगा और तब लोगों को एहसास हुआ कि मां बेटी की मौत करंट लगने से हो गई है।

Advertisements
Ad 1

घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। लोगों इसकी सूचना पूजा के पति को दिया। पति निखिल कुमार भागा भागा पहुंचा तो देखा कि घर के बाहर भीड़ लगी और पत्नी बच्ची का शव पड़ा हुआ। मौके पर रामकृष्ण नगर थाना पुलिस भी पहुंची। पत्नी और बेटी का शव देख निखिल कुमार की हालत पागलों जैसी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उससे किसी तरह संभाला। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करना चाह रही थी वहीं मृतक के परिजना इस बात के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। बाद में पुलिस लोगों को समझा कर निकल गई।

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: