बिहार

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने अध्ययन दौरे के क्रम में सिंगापुर पहुंचकर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मूल रूप से बिहार निवासी और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान डॉ. कृष्णा सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे अपने नवीनतम शोध एवं अनुसंधान कार्यों की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

Related posts

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं सकारात्मक शांति विषय पर प्रेरणादायी संवाद का आयोजन

error: