बिहार

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में आज “बिहार के मेडिकल छात्र आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी छात्र गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले। पप्पू यादव ने छात्रों के साथ गांधी मैदान से डाँकबंगला चौराहे तक पैदल मार्च किया .डाकबंगला चौराहे पर पहले से मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।” पप्पू यादव ने मार्च को संबोधित करते हुए कहा की बिहार सरकार छात्र विरोधी है .लगातार छात्रों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ करवाएगी है। हमारी माँग है की बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BUHS) में स्थायी कुलपति की नियुक्ति हो जिसे शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

हमारी मांग है कि परीक्षा की कॉपियों की दोबारा जांच की व्यवस्था की जाए। क्षणिक कैलेंडर लागू करने की भी मांग की है, ताकि परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां तय समय पर हो सकें। पप्पू यादव ने कहा की बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेजसे जुड़े छात्रों को स्टाइपेंड दिया जाए .आज हमलोग मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले है अगर सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना तो आने वाले दिनों में गांव गांव जाकर इस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे .प्रदर्शन में हजारों छात्र शामिल थे।

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं सकारात्मक शांति विषय पर प्रेरणादायी संवाद का आयोजन

error: