बिहार

निर्धारित समय और सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार ही निकाला जाएगा मोहर्रम का अखाड़ा

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) मोहर्रम को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ थाना में शांति समिति की बैठक एसडीएम पटना सदर श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर के नेतृत्व में हुई.

पटना सदर एसडीएम ने कहा कि सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार ही मोहर्रम के पर्व में अखाड़े निकाले जाएंगे.थाना ध्यक्ष साफिर आलम ने बताया कि पर्व के दौरान हंगामा करने वाले और हुड़दंग मचाने वाले के ऊपर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. ऐसा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.साथ ही डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा. डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर डीजे मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.वहीं तजिया जुलूस के लिए कमेटी को लाइसेंस लेने होंगे और निर्धारित मार्ग और पहले से तय किए गए समय पर ही पर ही जुलूस निकालने होंगे.

इस बैठक में स्थानीय विधायक गोपाल रविदास, एडिशनल एसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सेहाग नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम,प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार अंचल पदाधिकारी सुनील कुमार थानाध्यक्ष सफिर आलम समेत एचडी बिजली विभाग और नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद थे.

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: