पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) गायघाट पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गास्थान करनालगंज, हनुमान मंदिर परिसर से आंठवां स्थापना दिवस को लेकर गुरुवार को श्री राधाकृष्ण जी की शोभायात्रा ऊंट, घोड़ा, रथ, झांकी एवं बैण्ड बाजा के साथ निकाली गई। गायघाट से निकलकर सिटीकोर्ट, बेलवरगंज, पशिचम दरवाजा, मीना बाजार, चैलीटाल, गुड़ की मंडी, त्रिपोलिया, बालकिशुन गंज, आलमगंज होते हुए मंदिर पहुंचकर श्री राधाकृष्ण जी की पूजन एवं आरती की गई।
शोभायात्रा में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा एवं बड़ी संख्या महिलाएं शामिल होकर नाचते गाते भजन करते हुए रास्ते भर चल रही थी। विभिन्न स्थानो पर लोगो ने छतो से पुष्प की बर्षा करते हुए नजर आये। जगह-जगह पूजा समितियों द्वारा स्वागत मंदिर के पदाधिकारियों को स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में कार्यकारी अध्यक्ष काशीनाथ सर्राफ, अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, सचिव विजय कुमार, सह सचिव मुकेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, मोहन प्रसाद संजीव कुमार पाण्डेय, अंजीत शर्मा एवं मुन्ना सरकार, संजय मलंकार, सुजीत कुमार, गंगाधर गिरी, स्वागताध्यक्ष अजय प्रकाश, मेयर प्रतिनिधि शिशर कुमार, वार्ड पार्षद किरण मेहता, समाज सेवी शशि शेखर रस्तोगी, रीता रस्तोगी, नंदन कृष्णा मेहता, विनय कुमार वाला एवं हजारों की संख्या में भक्त शामिल थें।
