ताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी के नई सड़क में खस्ताहाल नाली के कारण कार धंसी

(फोटो :- अभिषेक कुमार )

पटनासिटी, रॉबीन राज। शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक कार सड़क किनारे जर्जर नाली की छत पर चढ़ गई और उसका अगला पहिया धंस गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन यह हादसा नगर निगम की लापरवाही को उजागर करता है।

यह घटना पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की कार जैसे ही सड़क किनारे पहुंची, नाली की जर्जर ढक्कन के ऊपर चढ़ गई और कार का अगला पहिया नाली में फँस गया। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सहयोग से गाड़ी को बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही की कोई गंभीर क्षति नहीं हुई, लेकिन यह घटना प्रशासन के प्रति गंभीर सवाल खड़े करती है कि आखिर कब तक जनता जान जोखिम में डालकर इन टूटी सड़कों और नालियों से होकर गुजरेगी।

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: