नई दिल्ली, उपेंद्र त्रिपाठी : 17 जुलाई 2026: जंतर-मंतर, नई दिल्ली में शहीद भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों, राजनितिक पार्टियाँ,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में तक़रीबन दस हज़ार लोगों ने भाग लिया, जिसमें अधिकांश संख्या आक्रोशित नौजवानों की थी।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री शिव कांत तिवारी जी, संस्थापक अध्यक्ष, शहीद मंगल पांडे समाज सेवाश्रम और भोजपुरंचल विकास मोर्चा, बक्सर से अधिवक्ता रंजन तिवारी, बिहार भाजपा के प्रखर नेता सुदामा पांडेय, भाजपा शिक्षा परिषद् से प्रो० मिथिलेश तिवारी, बक्सर के किसान नेता ध्रुव सिंह, दिल्ली उच्च न्यायलय के अधिवक्ता राम वचन चौधरी, बलिया के अजय उपाध्याय, बिलौटी ग्राम से गोलू तिवारी सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण मिश्रा, महासचिव अतुल गौड़, सचिन चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता यू० के० त्रिपाठी, त्रिलोकी मौर्या उपस्थित थे। राष्ट्रीय मानव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऍम0 योगेश शेट्टी का मानना है कि न्याय, लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। पार्टी ने इस मामले में पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने शहीद भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच एवं न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों की आवाज़ को सुना जाना चाहिए तथा न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया ।
