बिहार

रंग-बिरंगी रंगोलियों से खिल उठा एसडीवी पब्लिक स्कूल का परिसर

फुलवारीशरीफ, अजीत। दीपावली के अवसर पर एसडीवी पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. रंग-बिरंगे रंगों, फूलों और आकर्षक डिजाइनों से सजी रंगोलियों ने विद्यालय परिसर को मनमोहक बना दिया.

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा, एकता और सौंदर्य को रंगों के माध्यम से उकेरा. रंगोलियों की आकर्षक सजावट और विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा.

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, उपनिदेशक, प्राचार्य और उपप्राचार्य ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, टीम भावना और कलात्मक कौशल का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया. विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी