फुलवारीशरीफ, अजीत। बेऊर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि अपहृत युवती को गया से सकुशल बरामद किया है।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 70 फीट रोड पर छापेमारी कर स्कूटी से देसी शराब बेच रहे निरपुरा निवासी सोहित कुमार, पिता विनोद यादव को गिरफ्तार किया. उसके पास से 60 लीटर देसी शराब, एक स्कूटी और 1100 रुपये नकद बरामद किये गये. पुलिस ने स्कूटी और शराब जब्त कर ली है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में बेऊर थाना कांड संख्या 496/21 के प्राथमिकी अभियुक्त दानापुर निवासी विशाल कुमार, पिता शंकर यादव को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ चोरी और चोरी का सामान रखने के आरोप में धारा 379/411 के तहत मामला दर्ज है। तीसरी कार्रवाई में बेऊर थाना कांड संख्या 625/26 के तहत अपहरण के मामले में पुलिस ने अपहृत युवती को गया से सकुशल बरामद कर लिया. तीनों मामलों में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
