बिहार

संजय कुमार चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का पदभार संभाला

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार शिक्षा सेवा के पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी ने आज पूर्वाह्न में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

संजय कुमार चौधरी इससे पहले मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विभाग में उप निदेशक के पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने समिति की वर्तमान कार्यप्रणाली, संचालित आवश्यक कार्यों और निकट भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। इस दौरान समिति के सभी वरीय पदाधिकारियों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से अपने-अपने विभाग के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

Related posts

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार