बिहार

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जन सुराज के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समर्थित प्रत्याशी आफ़ाक अहमद एवं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समर्थित प्रत्याशी विमोहन कुमार ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद् के सभापति से मुलाकात कर निर्दलीय MLC बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई। दोनों नेताओं ने सभापति को औपचारिक याचिका सौंप आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान आफाक अहमद ने कहा कि मैंने और विमोहन कुमार ने आज विधान परिषद् के सभापति डॉ रामवचन राय से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया है। यह लोकतंत्र की हत्या हुई है, मतदाताओं के साथ विश्वासघात हुआ है। ऐसी स्थिति में न्याय संगत कार्रवाई को करते हुए उनकी सदस्यता को रद्द किया जाए। इसके लिए हम लोगों ने अपील की है।

ज्ञापन में हमने सभी साक्ष्य को प्रस्तुत किया है। सभापति ने यह आश्वस्त दिया है कि न्याय संगत कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।

आफाक अहमद में कहा कि जेडीयू को हराकर भाजपा में शामिल होना कुछ ना कुछ संकेत देता है। संख्या दिखाने के लिए सरकार इस हद तक चली जाएगी। बिहार जैसा राज्य जो बुद्ध और जेपी की धरती रहा है। वहां का प्रशासक अगर ऐसी बात सोचता है तो बिल्कुल न्यायसंगत नहीं है। लोकतंत्र में सुचित्रा और पवित्रता रहनी चाहिए क्योंकि भारत के संविधान की शपथ लेने वाला व्यक्ति जब संसदीय जीवन में जाता है तो उसके अंदर ईमानदारी और सुचित्रा रहनी चाहिए।

एफिडेविट के माध्यम से अलग-अलग वीडियो, फोटो और बाकी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए: कुमार सौरभ

जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि 2 दिन पहले दल की ओर से पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सभापति महोदय से मिलकर अपना विस्तृत ज्ञापन सौपा था। हमारे लीगल सलाहकार ने कहा कि जो सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित प्रत्याशी रहे हैं। उनका भी पिटीशन सभापति महोदय को जाना चाहिए। बीच में कुछ और साक्ष्य हमारे पास आए थे जिसको हमने समायोजित कर आज दूसरी पिटीशन में शामिल किया है। एफिडेविट से अलग-अलग वीडियो, फोटो और बाकी के साक्ष्य आज प्रस्तुत किए गए हैं। मौके पर पूर्व एमएलसी आफाक अहमद, डॉ विमोहन और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव मौजूद रहे।

Related posts

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

संजय कुमार चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का पदभार संभाला