उत्तरप्रदेश

हरिहर मंदिर ट्रस्ट के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों का ट्रस्ट ने किया खंडन

हरिहर, अवनीत कुमार शर्मा : मंदिर ट्रस्ट की ओर से समाज के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा हरिहर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों पर लगाए गए आरोपों के संबंध में चर्चा की गई।

ट्रस्ट की ओर से स्पष्ट किया गया कि कुछ लोगों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि मंदिर में वर्षों से सेवा कर रहे पुजारी एवं पंडितों को गाली-गलौज करके मंदिर से निकाल दिया गया है तथा मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ये आरोप पूरी तरह निराधार एवं भ्रामक हैं।

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि समाज के सभी संबंधित पुजारी एवं पंडित आज भी पूर्व की भांति मंदिर में अपनी धार्मिक सेवाएं दे रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के किसी भी व्यक्ति द्वारा उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया है और न ही किसी पुजारी को मंदिर से निकाला गया है।

ट्रस्ट का कहना है कि कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक विवाद उत्पन्न कर पूरे समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

मंदिर ट्रस्ट सभी समाज के लोगों से अपील करती है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें तथा बिना तथ्यों की जानकारी के किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें। समाज में शांति, एकता, आपसी सद्भाव एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जारीकर्ताः अध्यक्ष, हरिहर मंदिर ट्रस्ट रजि

पंडित संजय शर्मा जी ने समस्त आरोपों को निराधार बताया
पंडित राजीव शर्मा जी ने अपील की के मन्दिर के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिय

ट्रस्ट की महामंत्री श्री सुनील अग्रवाल जी ने बोला है यदि मेरे ऊपर लगे आरोप सिद्ध हो जाए तो मैं जानता वह प्रशासन के समक्ष दंड के लिए प्रस्तुत हूँ।

Related posts

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत