पंजाब

दो आरोपी गिरफ्तार चोरी के आभूषण समेत 19.66 लाख रुपये की नकदी बरामद!

गुरुग्राम, सुशीला देवी :  डीएलएफ फेज-1 इलाके में मकान से आभूषण और लाखों रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-43 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए आभूषण और 19 लाख 66 हजार 400 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को डीएलएफ फेज-1 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 30-31 अगस्त की रात उसकी गैरमौजूदगी में घर से अज्ञात व्यक्ति आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ फेज-1 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 सितंबर को दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश (22) निवासी मधुबनी, बिहार, हाल चक्करपुर गुरुग्राम और मनीष उर्फ रोहित (20) निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश, हाल डीएलएफ फेज-1 गुरुग्राम के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के घर पर साफ-सफाई का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, घर की जानकारी होने के चलते आरोपियों ने मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Related posts

बाइक चोर का खेल खत्म पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘लंबी’ कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद!

फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान लॉन्चर गिरने की घटना, जिसमें कार्यरत करीब 07 मजदूर घायल हो गए

औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक में डीसी ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: