पंजाब

फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान लॉन्चर गिरने की घटना, जिसमें कार्यरत करीब 07 मजदूर घायल हो गए

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24)  लालगंज थाना अंतर्गत इतवारपुर गांव के समीप भारतमाला परियोजना के तहत फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान लॉन्चर गिरने की घटना घटित हुई, जिसमें कार्यरत करीब 07 मजदूर घायल हो गए।सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिनमें से 03 घायलों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल, हाजीपुर भेजा गया है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली श्री शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री गोपाल मंडल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा घटना के कारणों की जांच तथा निर्माण कंपनी द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।घटना के संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा