बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, खरीफ महाभियान-2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंचेंगे किसान जागरूकता वाहन

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 01 अणे मार्ग से शारदीय खरीफ महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 2 कृषि ज्ञान वाहन सहित सभी जिलों के लिए किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर किसानों को खरीफ मौसम से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। वाहनों के माध्यम से किसानों को धान, मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकी जानकारी, अनुदानित दर पर बीज एवं खाद वितरण और आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता के बारे में बताया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

किसानों को आय बढ़ाने के उपाय, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण एवं विस्तार सेवाएं, खेत बचाओ अभियान, संतुलित उर्वरक का उपयोग और फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर विशेष जागरूकता चलाई जाएगी।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, विशेष सचिव डॉ. वीरेन्द्र प्रसाद यादव, पटना IG जितेन्द्र राणा, कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव और उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बिहार : 20 नवंबर तक 2.5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, सीएम बोले : 2027 तक 25 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली का लक्ष्य

शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, डीएम-एसपी ने खुद किया रक्तदान, लोगों से की अपील

मोकामा में चल रहे AISF पटना जिला स्तरीय द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन

error: