बिहार

बेऊर थाना के नए भवन का एसपी सिटी पश्चिम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का दिया निर्देश

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के बेऊर थाना के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने निर्माण कार्य की प्रगति का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की तथा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों, राजमिस्त्रियों और अन्य कर्मियों से भी बातचीत कर कार्य की स्थिति की जानकारी ली।

Advertisements
Ad 1

एसपी सिटी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने भवन के विभिन्न हिस्सों का भौतिक निरीक्षण करते हुए कहा कि थाना भवन का निर्माण मजबूत, सुरक्षित और मानकों के अनुरूप होना चाहिए. किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने संबंधित अभियंताओं और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति पर फीडबैक लिया तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों, निर्माण की मजबूती और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि थाना भवन पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भानु प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की नियमित जांच की जाए और कार्य की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाए. उन्होंने कहा कि भवन निर्माण ऐसा हो जो लंबे समय तक सुरक्षित और उपयोगी साबित हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में आवश्यक सुधार संबंधी कई सुझाव भी दिए और कहा कि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जल्द से जल्द नए थाना भवन को पुलिसकर्मियों और आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित किया जा सके।

Related posts

बिहार : शेखपुरा में 100% राशन वितरण के निर्देश, डीएम बोले- मृत-पलायन वालों के नाम काटो, E-KYC पूरा करो

प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि० में कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ सम्पन्न : हरि सहनी

गंगा एक्सप्रेस-वे 3 साल में, विक्रमशिला विवि इसी साल; 30 दिन में काम नहीं तो अफसर सस्पेंड

error: