बिहार

हत्या के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष पासवान (27 वर्ष), पिता लोचन पासवान, निवासी महेशपट्टी वार्ड संख्या 09, थाना घूरना, जिला अररिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घूरना थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक 15 जनवरी 2026 में धारा 126(2)/115(2)/118(1)/109/303(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात