बिहार

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 23 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक पल्सर बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मानिकपुर वार्ड संख्या-12 निवासी संजीत कुमार, पिता स्वर्गीय दिलीप यादव के रूप में हुई है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार एवं पुलिस बल द्वारा नवाबगंज बुचर टोला के समीप कलभट के पास की गई।

थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर एक तस्कर नवाबगंज मार्ग से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर अन्यत्र ले जाने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें तस्कर को शराब सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: