बिहार

डुमरबन्ना में एसएसबी ने ग्रामीणों के साथ किया योगाभ्यास

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के बाह्य सीमा चौकी ‘ई’ समवाय घूरना अंतर्गत सीमा चौकी पूर्वीटोला के कार्यक्षेत्र में आने वाले गांव डुमरबन्ना पासवान टोला वार्ड संख्या 04 में मंगलवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस दौरान बीओपी कमांडर उप निरीक्षक सुनील बडोनी की मौजूदगी में एसएसबी के जवानों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित बल के कार्मिकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग करने के महत्व को समझा। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। अंत में सभी लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के प्रयास से महिला और उसके बच्चों को मिली आजादी लखविंदर सिंह के प्रयासों से हुई सकुशल रिहाई

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

error: