बिहार

एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त सामानों का एसपी ने किया निरीक्षण

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने पुलिस लाइन स्थित गोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत बरामद एवं जब्त सामानों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने गोदाम में रखे गए जब्त सामानों की स्थिति का जायजा लिया और उनके सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ विधिसम्मत विनिष्टिकरण (डिस्पोजल) की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब्त सामग्रियों के नष्ट करने की कार्रवाई कानूनी प्रावधानों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त सामानों का सुरक्षित संरक्षण और पारदर्शी तरीके से विनिष्टिकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: