बिहार

सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुँचे। दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने दरबार साहिब में गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेका। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था, जब वे पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी वहां मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री का स्वागत सिरोपा भेंट कर किया। साथ ही प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उन्हें गुरुद्वारा के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट तक गुरुद्वारा परिसर में रुके। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: