बिहार

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर लोगों ने दी बधाईयां

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक रत्नेश कुशवाहा, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, विनय केसरी, सुरेश सिंह पटेल, राजेश साह, संजय सिंह ने सम्राट चौधरी के बिहार विधानमंडल के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। इससे बिहार का नेतृत्व सम्राट चौधरी को मिलने पर बिहार में विकास कार्यों के लड़ी लग जाएगी। इसके लिए बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दूसरी ओर चौक मंडल में शहीद भगत सिंह चौक पर मंडल अध्यक्ष अमित कनोदिया के नेतृत्व में आतिशबाजी, मिठाई वितरण कर, अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। इस कार्यक्रम में पटना महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, विनय कुमार, दयानंद यादव, प्रेम सिंह, अंजय साह, मो.फिरोज, चंद्रशेखर शर्मा, मीना विश्वकर्मा, रीता गुप्ता, बलराम माथुरी, शानू मिश्रा, मनीष कुमार, दिनेश चंद्रवंशी, अमित मुद्गल शामिल रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हर महीने पंचायत से लेकर नगर निकाय तक शिविर

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

error: