पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Ravi Shankar Prasad ने Samrat Choudhary को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी है। साथ ही उन्होंने उनके सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
रविशंकर प्रसाद ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि Narendra Modi के मार्गदर्शन एवं सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में एनडीए सरकार, Nitish Kumar द्वारा स्थापित विकास, सुशासन और जनकल्याण की नींव को और तेज गति से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व बिहार में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने आगे कहा कि एनडीए और भाजपा की यही विशेषता है कि सभी मिलकर देश और राज्य के विकास के लिए कार्य करते हैं। “हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे और बिहार उसमें प्रभावी भूमिका निभाएगा,” उन्होंने कहा। प्रसाद ने जोर देकर कहा कि एकजुटता और सामूहिक प्रयास ही विकास की कुंजी है, और इसी भावना के साथ एनडीए सरकार आगे बढ़ रही है।
