बिहार

रिसेप्शन की खुशियां गोलियों में तब्दील, बिखरी थालियां बयां कर रहीं वारदात की दास्तान

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई दो सगे भाइयों की हत्या के बाद घटनास्थल की यह तस्वीर उस खौफनाक मंजर की गवाही दे रही है, जब खुशियों के बीच अचानक गोलियां बरसने लगीं. फोटो में साफ दिख रहा है कि जमीन पर दाल, चावल, सब्जी और मिठाई बिखरी पड़ी है. डिस्पोजल प्लेट में परोसा गया भोजन अधूरा ही छूट गया. ऐसा प्रतीत होता है कि लोग खाना खा ही रहे थे या हाथ धोने के लिए उठे ही थे, तभी अचानक अफरा-तफरी मच गई। बिखरी हुई गुलाब जामुन, उलटी पड़ी प्लेट और जमीन पर फैला भोजन इस बात की तस्दीक करता है कि घटना कितनी अचानक और भयावह थी. जिस पंडाल में मेहमानों के स्वागत के लिए व्यंजन सजाए गए थे, वहीं कुछ ही पलों में भगदड़ और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, जिससे थालियां और भोजन जमीन पर गिर पड़े. यह तस्वीर केवल बर्बाद हुए भोजन की नहीं, बल्कि उस टूटे हुए जश्न की है जो एक खूनी रंजिश की भेंट चढ़ गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है। तस्वीर साफ संकेत देती है कि रिसेप्शन समारोह पूरी तरह से चल रहा था और उसी दौरान अचानक हमला हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया।

Related posts

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात

निफ्ट पटना में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन, हेरिटेज वॉक ने बढ़ाया आकर्षण

error: