बिहार

जमीयतुल-मुमिनात-उल-इस्लामिया में खत्म-ए-बुखारी और पुरस्कार समारोह आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। इसापुर स्थित जमीयतुल-मुमिनात-उल-इस्लामिया में खत्म-ए-बुखारी शरीफ और वार्षिक पुरस्कार समारोह सादगी और गरिमा के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार, झारखंड और बंगाल से विद्वान, बुद्धिजीवी और छात्राओं के अभिभावक शामिल हुए।

कार्यक्रम में आठ छात्राओं को आलिमिया की डिग्री और छह छात्राओं को हिफ्ज-ए-कुरान पूरा करने पर सम्मानित किया गया. मौलाना बदर अहमद मुजीब कादरी नदवी ने इमाम बुखारी के जीवन और सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को हदीस अध्ययन की अनुमति दी और कहा कि पटना सिटी व फुलवारी शरीफ क्षेत्र में ऐसे संस्थानों की बहुत जरूरत है.

Advertisements
Ad 1

विशेष अतिथि जमात-ए-इस्लामी बिहार के अमीर मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही ने कहा कि समाज में महिलाओं की धार्मिक और नैतिक शिक्षा अत्यंत जरूरी है. उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारी माताएं ही समाज और नई पीढ़ी को सही दिशा दे सकती हैं। मौलाना अब्दुल बासित नदवी ने कहा कि जीवन में जरूरत और लक्ष्य का अंतर समझना जरूरी है और शिक्षा का उद्देश्य केवल भौतिक सुविधा नहीं बल्कि नैतिक और धार्मिक मार्गदर्शन भी होना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने हम्द, नात, नज्म और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन दुआ और सामूहिक भोजन के साथ हुआ।

Related posts

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

error: