ताजा खबरेंबिहार

नवादा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का निधन: पटना अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्य से अलग रहने का लिया निर्णय

पटना, रॉबीन राज। बिहार के नवादा जिले में न्यायिक व्यवस्था को गहरा सदमा पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। नवादा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का बीती रात अचानक निधन हो गया। उनकी असामयिक मौत ने न्यायिक समुदाय, अधिवक्ताओं और प्रशासन में शोक की लहर दौड़ा दी है।

जिला अधिवक्ता संघ पटना की ओर से जारी अति आवश्यक सूचना में बताया गया है कि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवादा के संदिग्ध मृत्यु पर दिनांक 09.02.2026 को जिला अधिवक्ता संघ पटना के सभी अधिवक्ता सदस्यगण अपने आपको न्यायिक कार्य से सुबह 10.30 बजे से 4.30 बजे तक अलग रखेंगे तथा साथ ही प्रधान न्यायाधीश के मृत्यु का न्यायिक जांच कराने की मांग भी की हैं। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव अरविंद कुमार ने अधिवक्ताओं से इस निर्णय का पालन करने की अपील की है। वहीं मीडिया प्रभारी महेश रजक ने इसकी जानकारी दी।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: