अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे गुरुवार के शाम पथरदेवा 56 वीं वाहिनी एसएसबी बीओपी के जवानों एवं बथनाहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 15 किलो गाजा के साथ एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक सूरज सिंह चौहान एवं बथनाहा थाना अध्यक्ष राजवीर साहू के द्वारा की गई है। बीओपी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिला था कि एक सीएनजी ऑटो चालक छुपाकर मादक पदार्थों का तस्करी किया करता है। सूचना पर उक्त ऑटो एवं चालक की तलाश किया जा रहा था। अचानक गुरुवार की शाम सूचना मिला की ऑटो में चालक मादक पदार्थ लेकर सीमा सड़क से बीओपी के सामने से जाने वाला है।
सूचना मिलते ही टीम गठित कर नाका लगा दिया और आने जाने वाले वाहनों की तलाशी शुरू किया गया। उसी दरमियान आसमानी रंग के एक सीएनजी ऑटो बी-आर-38- पी- 7528 को रोक कर तलाशी करने पर छुपा कर रखें 15 किलो गाजा,एक मोबाइल बरामद हुआ। मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान प्रकाश कुमार मंडल उम्र 29 बर्ष पिता जागेश्वर मंडल, मंडल टोला बथनाहा, वार्ड संख्या-14 थाना बथनाहा के रूप में की गई है। पूछताछ में प्रकाश मंडल ने बताया कि गाजा पथरदेवा निवासी मनोज दास एवं लालू पासवान पिता गंगा पासवान का है । उन्होंने कहा कि हम दो हजार रुपये टिप में काम करते हैं। मनोज दास कहा था कि इसको लेकर बथनाहा जाओ वहाँ लालू तुमसे ले लेगा। रुपए की लालच में आकर हम गाजा लेकर बथनाहा जा रहे थे। एसएसबी ने चालक के बयान के बाद कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कार्य हेतु पुलिस सुपुर्द कर दिया।
इस बाबत बथनाहा थानाध्यक्ष राजबीर साहू ने बताया कि एसएसबी जवान के दिए लिखित आवेदन पर गाजा तस्करी के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार चालक शुक्रवार को न्यायिक किरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है तथा मामले में संलिप्त अन्य तस्करों की तलाश पुलिस कर रही है। इस अभियान में थाना अध्यक्ष राजवीर साहू, बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक सूरत सिंह चौहान, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार दास, सुभाष कुमार, रोशन कुमार झा के अलावा पुलिस उप निरीक्षक श्यामली कुमारी बथनाहा, सिपाही भोलू कुमार मालाकार, रविंद्र कुमार पासवान शामिल थे।
